Posts

Showing posts with the label aadhar card status by name

अब डाकघर के लिए भी जरूरी होगा आधार कार्ड, 31 दिसंबर तक देनी होगी डिटेल

Image
सरकार ने सभी डाकघर जमा खातों के लिए बायोमीट्रिक पहचान संख्या आधार को अनिवार्य कर दिया है। अब डाकघरों में लोक भविष्य निधि (पी.पी.एफ.), राष्ट्रीय बचत पत्र (एन.एस.सी.) तथा किसान विकास पत्र (के.वी.पी.) के लिए अपना आधार नंबर देना जरूरी होगा। मौजूदा जमाकर्ताओं को 12 अंक की अपनी विशिष्ट पहचान संख्या देने के लिए 31 दिसंबर, 2017 तक का समय दिया गया है। आधार कार्ड होगा जरूरी     वित्त मंत्रालय ने चार अलग गजट अधिसूचनाएं जारी कर सभी डाकघर जमा खातों, पी.पी.एफ., एन.एस.सी. और के.वी.पी. खाते खोलने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। 29 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को आधार नंबर नहीं मिला है तो उसे अपने आधार नामांकन का प्रमाण देना होगा। इसमें कहा गया है कि मौजूदा जमाकर्ताओं जिन्होंने आवेदन के समय अपना आधार नंबर नहीं दिया है वे संबंधित डाकघर बचत बैंक या संबंधित कार्यालय में इसे 31 दिसंबर 2017 या उससे पहले जमा कराएं। काले धन पर रोक लगाना मुख्य मकसद सरकार बैंक जमा खातों, मोबाइल फोन और कई अन्...